पृष्ठभूमि
चूंकि एशियन अमेरिकनों की जनसंख्या बढ़ रही है, इसलिए उनके समुदायों में स्वास्थ्य का ध्यान रखना महत्वपूर्ण हो गया है। अनेक एशियन अमेरिकन गरीब हैं, उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं और आमतौर पर उनका स्वास्थ्य बीमा नहीं होता है। सांस्कृतिक और भाषा संबंधी अंतर उन्हें नियमित उपचार कराने से वंचित कर सकते हैं। जो एशियन अमेरिकन अच्छी तरह अंग्रेजी नहीं बोल सकते, वे आमतौर पर अपनी समस्याओं को बता नहीं पाते और इसके कारण उनका गलत निदान, गलत उपचार और इलाज़ के बाद की खराब देखरेख हो सकती है।
रोगी नेवीगेटर कार्यक्रम (PNP) के बारे में
एशियन अमेरिकन स्वास्थ्य पहल (AAHI) औरे क्रॉस कल्चर इन्फोटैक (CC InfoTech) ने रोगी नेवीगेटर कार्यक्रम (PNP) तैयार किया है। यह कार्यक्रम इस बारे में जानकारी प्रदान करता है कि मोंटगोमरी काउंटी में कैसे और कहां स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त की जाएं। रोगी नेवीगेटर कार्यक्रम (PNP) को काउंटी के एशियन अमेरिकनों को वही स्वास्थ्य देखरेख प्रदान करने के लिए बनाया गया है जो अन्य लोगों को प्राप्त है। यह कार्यक्रम उन गरीब रोगियों की मदद करता है जिनके पास स्वास्थ्य बीमा नहीं है और जो स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने के लिए अंग्रेजी भी नहीं बोल सकते।
स्वास्थ्य देखरेख की जरूरत वाले एशियन अमेरिकन इस रोगी नेवीगेटर कार्यक्रम (PNP) को बहुत उपयोगी पाएंगे। इस कार्यक्रम के अंग के रूप में, "रोगी नेवीगेटर" कहलाने वाले लोग, जो विभिन्न एशियन भाषाएं बोलते हैं और प्रमाणित चिकित्सा दुभाषिए हैं, लोगों को सही मोंटगोमरी काउंटी स्वास्थ्य सेवा खोजने में मदद करेंगे। रोगी नेवीगेटर्स:
- अपने समुदायों में लोगों के बीच सूचना के सम्मानित स्रोत हैं
- मेडिकल सिस्टम का वर्णन करने में सक्षम हैं
- किसी रोगी की समस्याओं और डर के प्रति संवेदनशील तथा सहानुभूतिपूर्ण होते हैं
- वे लोग हैं जो काउंटी के स्वास्थ्य देखरेख सिस्टम को समझते हैं
- लोगों के साथ स्वास्थ्य देखरेख सिस्टम पर बात करने में सक्षम हैं
रोगी नेवीगेटर कार्यक्रम (PNP) सुनिश्चित करता है कि समुदाय के सदस्यों की यह सुनिश्चित करने के लिए सहायता की जाए कि उन्हें सर्वोत्तम देखरेख प्राप्त हो. यह कार्यक्रम यह भी सुनिश्चित करता है कि रोगी नेवीगेटर वही भाषा बोले और उसी सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से हो जो उस व्यक्ति की है जिसकी वह मदद कर रहा है। स्वास्थ्य देखरेख की जरूरत वाले लोगों को हमेशा मालूम होना चाहिए कि उनका अपना एक व्यक्ति उनकी मदद करने के लिए मौजूद है। इस तरह का कार्यक्रम इसे संभव बनाता है।
रोगी नेवीगेटर कार्यक्रम द्वारा प्रस्तुत सेवाएं
रोगी नेवीगेटर कार्यक्रम में दो मुख्य सेवाएं शामिल हैं:
- बहुभाषी स्वास्थ्य सूचना और रेफरल टेलीफोन लाइन
फोन पर जवाब देने वाले लोग अनेक भिन्न एशियन भाषाएं बोलते हैं। वे सामान्य स्वास्थ्य सूचना दे सकते हैं और फोन करने वाले व्यक्ति को काउंटी में उपयुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मार्गदर्शन दे सकते हैं।
प्रदान की जाने वाली कुछ सेवाएं निम्नलिखित हैं:
- फोन करने वाले व्यक्ति को सही मोंटगोमरी काउंटी स्वास्थ्य सेवा खोजने में मदद करना
- फोन करने वाले व्यक्ति को रोग बचाव परीक्षण कार्यक्रम प्राप्त करने में मदद करना
- काउंटी स्वास्थ्य सेवाओं की सूचना और रेफरल्स प्रदान करना
- अंग्रेजी न बोलने वाले लोगों की मदद करना
- उपलब्ध स्वास्थ्य सेवा विकल्पों के बारे में जानकारी प्रदान करना
- प्रशिक्षित बहुभाषी चिकित्सा दुभाषिए
प्रशिक्षित चिकित्सा दुभाषिए, जो उनसे उनकी खुद की भाषा में बात करते हैं, बिना स्वास्थ्य बीमा वाले गरीब रोगियों को सही काउंटी मेडिकल क्लिनिक्स में अप्वाइंटमेंट्स लेने में मदद करेंगे। ये दुभाषिए उनके निदान और उपचार विकल्पों का भी वर्णन करेंगे। वे उनकी डॉक्टरों से बात करने, सही प्रश्न पूछने और जवाब पाने में मदद करेंगे।
बहुभाषी चिकित्सा दुभाषियों द्वारा प्रदान की जाने वाली कुछ सेवाएं निम्नलिखित हैं:
- काउंटी सेफ्टी नेट क्लिनिक्स में अप्वाइंटमेंट्स लेने में एशियन अमेरिकनों को उनकी खुद की भाषा में मदद करना
- यह बताने के लिए कि डॉक्टर क्या कह रहे हैं, किसी अप्वाइंटमेंट के दौरान मौजूद रहना
- रोगी शिक्षा सामग्रियों का अनुवाद करना, फॉर्म भरना, बाद के अप्वाइंटमेंट लेना और चिकित्सा शब्दावली और उपचारों का वर्णन करना
हम आपकी भाषा बोलते हैं
चीनी, हिंदी, कोरियन, वियतनामी और अन्य एशियन भाषाओं में सूचना विशेषज्ञ उपलब्ध हैं.
किसी सूचना विशेषज्ञ से अपनी भाषा में बात करने के लिए, कृपया फोन करें:
(स्थानीय) 301-760-4993
(टॉल फ्री) 1-866-403-1566
अथवा निम्नलिखित पते पर ई-मेल भेजें: PatientNavigator@ccinfotech.com