कार्यक्रम शीर्षावलोकन
कैंसर कार्यक्रम
हैपेटाइटिस बी कार्यक्रम
तंबाकू नियंत्रण

एमओटीए | डायबिटीज | तंबाकू | भावी कार्यक्रम

 

अन्य कार्यक्रम

एमओटीए

माइनॉरिटी आउटरीच एंड टेक्निकल एसिस्टेंस (एमओटीए) - अल्पसंख्यक समुदाय
सशक्तीकरण परियोजना (एमसीईपी)

Holy Cross Hospital, Latino Health Initiative और African American Health Program के सहयोग से, AAHI ने अल्पसंख्यक समुदाय सशक्तीकरण परियोजना के लिए एमओटीए फंड्स प्राप्त किए हैं। एमसीईपी को सशक्तीकरण और शिक्षा के जरिए नस्लीय तथा सांस्कृतिक समुदायों में क्षमता निर्माण के लिए तैयार किया गया है जो कैंसर और तंबाकू स्वास्थ्य देखरेख निर्णयों को प्रभावित करेगा। यह प्रमुख स्टेकहोल्डर्स में स्वास्थ्य देखरेख अंतरों और कैंसर/तंबाकू गठबंधन तथा टाउन बैठकों में अधिक सहभागिता के बारे में जगारुकता भी पैदा करता है।

एमसीईपी के लक्ष्य हैं:

  • अपने समुदायों में कैंसर की जानकारी और बचाव का संचालन करने के लिए नस्लीय और सांस्कृतिक अल्पसंख्यक स्वास्थ्य संवर्धकों के तकनीकी कौशलों को निखारना,
  • शिक्षा और आउटरीच प्रयासों में नस्लीय तथा सांस्कृतिक अल्पसंख्यक समुदाय-आधारित-संगठनों (सीबीओ) की संगठनात्मक क्षमता को बढ़ाना, और
  • स्वास्थ्य योजना और निर्णायक निकायों में नस्लीय और सांस्कृतिक अल्पसंख्यकों की भागीदारी को बढ़ाना।

डायबिटीज के प्रति जागरुकता

यह पाया गया है कि डायबिटीज युक्त 6.2 मिलियन अमेरिकनों को यह नहीं पता है कि वे डायबिटीज से ग्रस्त हैं।

स्रोत: अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन

45 और 64 वर्ष के बीच की आयु के एशियन अमेरिकनों और पेसिफिक आइलैंडर्स में मौत का पांचवां प्रमुख कारण डायबिटीज है। ऐसा लगता है कि आधुनिक समय और यू.एस. में आप्रवास ने एशियन अमेरिकनों के पारंपरिक पौधों और मछली आधारित आहार से बनने वाले भोजन को प्रसंस्कृत भोजन और पशु वसा से बदल दिया है। एक निष्क्रिय जीवनशैली के साथ अधिक वसायुक्त आहार ने टाइप 2 डायबिटीज होने की संभावना को बढ़ा दिया है। इस प्रकार, इस बात के ढेरों सबूत हैं कि एशियन अमेरिकनों और पेसिफिक आइलैंडर अमेरिकनों में डायबिटीज चिंता का एक प्रमुख कारण है।

स्रोत:स्रोत डायबिटीज एंड एशियन अमेरिकन्स एंड पेसिफिक आइलैंडर्स, 2006, नेशनल डायबिटीज एजुकेशन प्रोग्राम।

उद्देश्य

एशियन अमेरिकन समुदाय को डायबिटीज से बचाव की जानकारी देना, एशियन अमेरिकनों में डायबिटीज के जोखिम कारकों को कम करना, और एशियन अमेरिकन लोगों में टाइप 2 डायबिटीज के बढ़ते हुए खतरे के बारे में जागरुकता पैदा करना

डायबिटीज जागरुकता के लक्ष्य हैं:

    1. सांस्कृतिक और भाषायी दृष्टि से उपयुक्त सेवाओं के जरिए वयस्क एशियन अमेरिकन लोगों में डायबिटीज के प्रति जागरुकता को बढ़ाना
    2. एशियन अमेरिकन लोगों में डायबिटीज के जोखिम कारकों की मौजूदगी के आंकड़ें प्राप्त करना
    3. डायबिटीज-पूर्व और डायबिटीज बचाव के बारे में एशियन अमेरिकन समुदाय को शिक्षित करना
  • कॉकेशियन की तुलना में दक्षिण एशिया मूल के लोगों में टाइप 2 डायबिटीज होने की 4-5 गुणा अधिक संभावना है।
  • दक्षिण एशियाई लोगों में टाइप 2 डायबिटीज की बढ़ती हुई घटनाएं, बढ़ती हुई केंद्रीय ऑबेसिटी और हायपरइन्सुलिनेमिया से जबरदस्त रूप में संबद्ध है, कॉकेशियनों की तुलना में दक्षिण एशियाई लोगों में छोटी उम्र में ही इन्सुलिन के प्रति अधिक प्रतिरोध भी दिखाई देता है।
  • नवीनतम अध्ययन कॉकोशियनों की तुलना में दक्षिण एशियाई लोगों में ग्लूकोज़ असहनीयता के बढ़ते हुए खतरे के साथ कमर के घेरे (अर्थात् केंद्रीय ऑबेसिटी) के निम्नतर थ्रेसोल्ड से संबंधित हैं

स्रोत:स्रोत डायबिटीज इन साउथ एशियन्स, अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन्स ऑफ इंडियन ओरिजिन, 2002

संपर्क

नेशनल डायबिटीज एजुकेशन प्रोग्राम
अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन
नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ डायबिटीज एंड डायइजेस्टिव एंड किडनी डिजीज़

तंबाकू नियंत्रण

अमेरिकन लंग एसोसिएशन के अनुसार, प्रतिवर्ष लगभग 342,000 अमेरिकन फेफड़ों की बीमारी से मर जाते हैं। फेफड़ों की बीमारी अमेरिका की नंबर तीन मारक है जो प्रत्येक सात में से एक मौत के लिए जिम्मेदार है। फेफड़ों की बीमारी न केवल मारक है, बल्कि फेफड़ों की ज्यादातर बीमारियां दीर्घकालिक हैं। 5 मिलियन से अधिक अमेरिकन इस समय दीर्घकालिक बीमारी के साथ जी रहे हैं। एशियन अमेरिकनों में धूम्रपान की दरों में उल्लेखनीय विविधताएं हैं। अन्य एशियन अमेरिकनों की तुलना में दक्षिण पूर्व एशियाई लोग (अर्थात् वियतनामी, कंबोडियन और लाओटियन) तथा चीनी पुरुषों में धूम्रपान की दर काफी अधिक है। वास्तव में, 2004 में, 11.2 प्रतिशत एशियन अमेरिकन हाई स्कूल और 2.2 एशियन अमेरिकन मिडल छात्रों के बारे में जानकारी है कि वे सिगरेट पीते थे। इन ऊंचे धूम्रपान आंकड़ों का आंशिक श्रेय उन तंबाकू कंपनियों को दिया जा सकता है जो एशियन लोगों को लक्ष्य बनाने के लिए खास प्रोमोशन रणनीतियां तैयार करती हैं। एशियाई धूम्रपान करने वाले एक प्रमुख बाज़ार हैं क्योंकि अधिकांश एशियाई देशों में धूम्रपान की मौजूदगी यूएस की तुलना में कहीं ज्यादा है।

भावी कार्यक्रम

मानसिक स्वास्थ्य

एशियन अमेरिकन समुदाय में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं अत्यधिक व्यथित करने वाली हैं, हालांकि इसकी सेवाएं अपर्याप्त हैं। उदाहरण के लिए, 65 वर्ष और अधिक उम्र की एशियाई महिलाओं में उसी आयु वर्ग की अन्य महिलाओं की तुलना में देश में आत्महत्या की दर सबसे ज्यादा है। एशियन अमेरिकनों की किशोरावस्था की लड़कियों में अन्य सांस्कृतिक लड़कियों की तुलना में अवसाद की दर भी सबसे ज्यादा है। इसके अलावा, अनेक दक्षिण पूर्व एशियाई शरणार्थी यूनाइटेड स्टेट्स में आप्रवास से पहले और बाद में अनुभव किए गए सदमों से संबद्ध पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिस्ऑर्डर (पीटीएसडी) के खतरे पर हैं। दुर्भाग्य से, स्वास्थ्य देखरेख के प्रति सामान्य सांस्कृतिक और आर्थिक बाधाओं के साथ, मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी जबरदस्त शर्मनाक चीज़े हैं जो अनेक एशियन अमेरिकनों को उपयुक्त सेवाओं तक पहुंचने से रोक देती हैं।

 




हृदय संबंधी बीमारी

मोटापा

घरेलू हिंसा

 

|

|

|

|