पृष्ठभूमि
एशियन अमेरिकनों में कैंसर एक प्रमुख स्वास्थ्य चिंता है क्योंकि यह मौत के प्रमुख कारणों में से एक है। अन्य सांस्कृतिक समूहों की तुलना में एशियन अमेरिकनों में परीक्षण की दरें सबसे कम हैं।
एशियन अमेरिकनों में कैंसर चिंताओं में से कुछ निम्नलिखित हैं:
- एशियन अमेरिकन महिलाओं में कैंसर मौत के प्रमुख कारणों में से एक है, और स्तन कैंसर एशियन अमेरिकन महिलाओं में सबसे ज्यादा पाया जाने वाला कैंसर है।
- यू.एस. में अन्य सांस्कृतिक समूहों की तुलना में दक्षिण पूर्व एशियाई महिलाओं में आक्रमणकारी सर्वाइकल कैंसर घटना दर उच्चतर है और Pap परीक्षण की आवृत्तियां निम्नतर हैं।
- सर्वाइकल कैंसर वियतनामी महिलाओं में सबसे ज्यादा मौजूद कैंसर है, जबकि अन्य सभी नस्लीय और सांस्कृतिक समूहों में स्तन कैंसर सबसे ज्यादा मौजूद कैंसर है। वियतनामी अमेरिकन महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की घटना दर कॉकेशियन महिलाओं की तुलना में पांच गुणा अधिक है।
- कॉकेशियन की तुलना में चीनी, फिलिपीनो, जापानी, कोरियन और वियतनामी जनसंख्या में लीवर कैंसर की घटना दरें 1.7 से 11.3 गुणा अधिक हैं।
- कोरियन पुरुषों में अन्य सभी नस्लीय/सांस्कृतिक समूहों की तुलना में पेट के कैंसर की दर सबसे ऊंची है, और कॉकेशियन पुरुषों की तुलना में पेट के कैंसर की दर पांच गुणा अधिक है।
- यू.एस. के सभी सांस्कृतिक समूहों की तुलना में फिलिपीनो में कोलोन और रेक्टल कैंसर से पांच वर्ष तक जीवित रहने की दूसरी सबसे खराब दर है।
कैंसर क्या है?
कैंसर निर्माण ब्लॉक्स कोशिकाओं में शुरू होता है जो टिश्यू बनाती हैं। टिश्यू शरीर के अंगों को बनाते हैं। सामान्य तौर पर, कोशिकाएं विकसित होकर नई कोशिकाएं बनाने के लिए विभाजित हो जाती हैं क्योंकि शरीर को उनकी जरूरत होती है। विकसित होने पर कोशिकाएं मर जाती हैं और नई कोशिकाएं उनकी जगह ले लेती हैं।
कभी-कभी यह नियमित प्रक्रिया गलत हो जाती है। नई कोशिकाएं तब बनती हैं जब शरीर को उनकी जरूरत नहीं होती, और पुरानी कोशिकाएं तब नहीं मरतीं जब उन्हें मरना चाहिए। ये कोशिकाएं सामान्य कोशिकाओं से भिन्न होती हैं, मरने के बजाए, वे सामान्य कोशिकाओं से ज्यादा जीवित रहती हैं और नई असामान्य कोशिकाओं को बनाना जारी रखती हैं। ये फालतू कोशिकाएं टिश्यू का एक ढेर बना सकती हैं जिसे एक ग्रोथ या एक ट्यूमर कहते हैं।
ट्यूमर्स अच्छे अथवा खराबहो सकते हैं:
- अच्छे ट्यूमर कैंसर नहीं हैं:
- अच्छे ट्यूमर कभी-भी जीवन के लिए खतरा नहीं बनते हैं।
- सामान्यत:, अच्छे ट्यूमर्स को निकाला जा सकता है। आमतौर पर वे फिर से नहीं पनपते हैं।
- अच्छे ट्यूमर्स की कोशिकाएं अपने आसपास के टिश्यू पर हमला नहीं करतीं।
- अच्छे ट्यूमर्स की कोशिकाएं शरीर के अन्य हिस्सों में नहीं फैलतीं।
- खराब ट्यूमर कैंसर हैं:
- अच्छे ट्यूमर की तुलना में आमतौर पर खराब ट्यूमर ज्यादा गंभीर होते हैं। वे जीवन के लिए खतरा बन सकते हैं।
- प्राय: खराब ट्यूमर्स को निकाला जा सकता है। लेकिन कभी-कभी वे फिर से पनप जाते हैं।
- लेकिन कभी-कभी वे फिर से पनप जाते हैं।
- खराब ट्यूमर की कोशिकाएं शरीर के अन्य हिस्सों में फैल (मेटास्टेसाइज़) सकती हैं। कैंसर कोशिकाएं मूल ट्यूमर से टूटकर और रक्तनलिकाओं में प्रवेश करके फैलती हैं। कोशिकाएं अन्य अंगों पर हमला करती हैं और नए ट्यूमर बनाती हैं जो इन अंगों को खराब कर देते हैं। कैंसर के इस फैलाव को मेटास्टेसिस कहते हैं।
जोखिम कारक और बचाव
हालांकि ऐसा कोई कैंसर बचाव नहीं है जो सौ प्रतिशत प्रभावी हो, लेकिन कुछ ऐसे कदम हैं जिन्हें आप कैंसर होने के अपने जोखिमों को कम करने के लिए उठा सकते हैं। अमेरिकन कैंसर सोसायटी का अनुमान है कि यदि लोगों ने कैंसर बचाव उपायों को अपनाया होता तो कैंसर से हुईं आधी से ज्यादा मौतों से बचाव किया जा सकता था।
- धूम्रपान मौत का सर्वाधिक रक्षात्मक कारण है, इसलिए किसी भी रूप में तंबाकू का इस्तेमाल बंद करने से कैंसर होने का आपका जोखिम उल्लेखनीय रूप से कम हो जाता है।
- त्वचा कैंसर का प्रमुख कारण सूर्य है, इसलिए जब आप बाहर जाएं तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल करके और रक्षात्मक कपड़े पहनकर अपना बचाव करें।
- ज्यादा वसायुक्त भोजन कैंसर के आपके खतरे को बढ़ा सकता है, इसलिए इसके बजाए स्वस्थ भोजन की किस्मों जैसे फल, सब्जियां और मोटे अनाज के उत्पादों को खाएं।
- मोटापा स्तन, कोलोन और प्रोस्टेट कैंसर के लिए खतरे का कारण है, इसलिए कैंसर को रोकने के लिए सक्रिय रहें और नियमित रूप से व्यायाम करें।
- कुछ वायरल संक्रमणों से भी कैंसर हो सकता है जिससे प्रतिरक्षीकरण के जरिए बचाव किया जा सकता है। हेपेटाइटिस बी लीवर कैंसर होने के खतरे को बढ़ा सकता है और एचपीवी सर्वाइकल कैंसर बन सकता है। इनके बारे में अपने डॉक्टर से बात करें।
- बेकार बैठे रहना और अपने स्वास्थ्य के बचाव के लिए रक्षात्मक उपाय न करना। कुछ कैंसरों के लिए नियमित परीक्षण और स्वयं जांच से कैंसर को रोका तो नहीं जा सकता लेकिन इससे कैंसर का शीघ्र पता लगने के आपके मौके बढ़ सकते हैं जब उपचार के सफल होने की ज्यादा संभावना होती है।
यह जानना महत्वपूर्ण है कि कैंसर उपचार की एक किस्म वाली कोई एकल बीमारी नहीं है। कैंसर की 200 से ज्यादा विभिन्न किस्में हैं, प्रत्येक का अपना एक नाम और उपचार है। यू.एस. में एशियन अमेरिकन और पेसिफिक आइलैंडर एकमात्र समूह है जिनमें कैंसर मौत का प्रमुख कारण है।
कैंसर तथ्य पत्रक
कैंसर रेट्स
 |
अन्य सांस्कृतिक समूहों की तुलना में 1980-1996 के दौरान एशियन अमेरिकन जनसंख्या में कैंसर से संबंधित मौतों में सबसे ज्यादा वृद्धि हुई है। (323.6% = महिलाएं; 276.8% = पुरुष)
|
 |
यूनाइटेड स्टेट्स में एशियन अमेरिकन पुरुषों और महिलाओं में मौत का प्रमुख कारण कैंसर है (1991-1995).
|
|
| |
 |
एशियन अमेरिकन कैंसर कार्यक्रम
इन चिंताओं से निपटने के लिए, मोंटगोमेरी काउंटी में एशियन अमेरिकन निवासियों को सांस्कृतिक रूप से उपयुक्त कैंसर शिक्षा और परीक्षण सेवाएं प्रदान करके लक्षित कैंसरों के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए, जनवरी 2002 में एशियन अमेरिकन कैंसर कार्यक्रम (एएसीपी) की स्थापना की गई थी। एएसीपी मोंटगोमेरी काउंटी में एशियन अमेरिकन समुदाय को विशेष रूप से लक्ष्य बनाने वाला पहला स्वास्थ्य कार्यक्रम है। एएसीपी जन जागरुकता को प्रोत्साहित करता है कि यदि ठीक से परीक्षण कराया जाए, शीघ्र पता लग जाए तो कैंसर से बचाव और उसका इलाज किया जा सकता है। मोंटगोमेरी काउंटी कैंसर क्रूसेड के साथ मिलकर काम करते हुए, एएसीपी मोंटगोमेरी काउंटी के पात्र एशियन अमेरिकन निवासयों को स्तन, सर्वाइकल और कोलोरेक्टल कैंसरों की नि:शुल्क जांच प्रदान करता है।
एशियन अमेरिकन कैंसर कार्यक्रम का लक्ष्य निम्नलिखित है:
- काउंटी के एशियन अमेरिकन निवासयों को शिक्षित करके परीक्षण और शीघ्र पता लगाने संबंधी बाधाओं को कम करना।
- परीक्षण और शीघ्र पता लगाने के लिए बाधाओं को कम करके पूर्ण कैंसर ज्ञान और परीक्षण व्यवहारों में सुधार करना।
- काउंटी के भीतर स्वास्थ्य देखरेख सुविधाओं और कैंसर संसाधनों तक एशियन अमेरिकनों की पहुंच में सुधार करना।
- सांस्कृतिक और भाषायी दृष्टि से उपयुक्त शिक्षा, आउटरीच और परीक्षण प्रदान करना।
आउटरीच और शिक्षा
 |
| रॉकविल में चीनी समुदाय द्वारा आयोजित स्वास्थ्य मेला |
एएसीपी सामुदायिक भागीदारी, सांस्कृतिक माध्यम और स्वास्थ्य संवर्धक आयोजनों के जरिए एशियन अमेरिकनों को कैंसर शिक्षा और बचाव पर संपूर्ण जानकारी प्रदान करता है। यह जानकारी अनेक भिन्न एशियाई भाषाओं में शैक्षिक सामग्री के साथ-साथ द्विभाषी एशियन स्वास्थ्य संवर्धकों का इस्तेमाल करके दी जाती है। प्रत्येक शैक्षिक और आउटरीच प्रयास में, एशियन अमेरिकनों के लिए संगत सांस्कृतिक मुद्दों का हमेशा ध्यान रखा जाता है और उनका सम्मान किया जाता है। एशियन अमेरिकनों की विविधतापूर्ण जरूरतों को पूरा करने के लिए, एएसीपी की रणनीतियां और तौर-तरीके विशिष्ट एशियन अमेरिकन उप-समूहों के लिए खास तौर पर बनाए गए हैं। आउटरीच तरीकों में कुछ इस प्रकार हैं: स्वास्थ्य मेले, स्वास्थ्य शिक्षा सम्मेलन, और सांस्कृतिक माध्यमों (अर्थात् प्रिंट, टेलीविजन और रेडियो) के जरिए शिक्षा।
मीडिया अभियान
 |
| सिल्वर स्प्रिंग में कंबोडियन बुद्धिस्ट मंदिर में स्तन कैंसर शिक्षा |
ज्यादातर एशियन अमेरिकन जानकारी के लिए मुख्यधारा के यू.एस. समाचार पत्रों, रेडियो और टेलीविजन के बजाए सांस्कृतिक मीडिया स्रोतों पर निर्भर हैं। इस बात को ध्यान में रखकर, एएसीपी कैंसर परीक्षणों के महत्व के प्रति जागरुकता को बढ़ाने के लिए नियमित रूप से समुदाय में मीडिया अभियान चलाता है। इसकी कार्यप्रणालियों में सांस्कृतिक समाचार पत्र, रेडियो और टेलीविजन स्टेशनों में प्रिंटेड और प्रसारण दोनों शामिल हैं।
सांस्कृतिक मीडिया के उदाहरण चीनी, कंबोडियन, वियतनामी और कोरियाईमें भी उपलब्ध हैं)
अंग्रेज़ी 
परीक्षण सेवाएं
एएसीपी मोंटगोमेरी काउंटी में रहने वाले पात्र एशियन अमेरिकनों को कोलरेक्टल, स्तन और सर्वाइकल कैंसरों के लिए नि:शुल्क परीक्षण प्रदान करता है। ये सेवाएं काउंटी के उन निवासियों के लिए नि:शुल्क हैं जिनकी आमदनी कम है और जो बिना बीमा या कम बीमा वाले हैं। विभिन्न एशियन अमेरिकन स्वास्थ्य देखरेख प्रदाताओं के साथ एएसीपी के सहयोग के जरिए, पात्र ग्राहकों को ऐसे प्रदाता से सेवा प्राप्त करने का अवसर है जो उनकी अपनी भाषा में बात करता है। यह भागीदारी सांस्कृतिक और भाषायी बाधाओं को दूर करने में मदद करती है।
पात्रता
| परीक्षणों के लिए पात्रता आवश्यकताएं: |
परिवार के आकार के अनुसार वार्षिक घरेलू आमदनी |
- मोंटगोमेरी काउंटी निवासी
- बिना बीमा या कम बीमा वाले
- स्तन और सर्वाइकल कैंसर के लिए
- कोलोरेक्टल और प्रोस्टेट कैंसर के लिए
- आमदनी संघीय गरीबी दिशा-निर्देशों के 250 प्रतिशत पर या उससे कम होनी आवश्यक है
|
| परिवार का आकार |
संघीय गरीबी दिशा-निर्देश का 250 प्रतिशत |
| 1 |
$26,000 |
| 2 |
$35,000 |
| 3 |
$44,000 |
| 4 |
$53,000 |
| प्रत्येक अतिरिक्त व्यक्ति |
$9000
|
|
| परीक्षण फॉर्म: |
|
कोलोरेक्टल कैंसर परीक्षण फॉर्म
अंग्रेज़ी
|
कृपया सभी भरे हुए फॉर्म निम्नलिखित पते पर भेजें:
Montgomery County Department of Health and Human Services Asian American Health Initiative - Cancer Program 1335 Piccard Dr. (lower level) Rockville, MD 20850
या फैक्स करें:
240-777-4564
|
संपर्क
आउटरीच, शिक्षा और परीक्षणों पर अधिक जानकारी के लिए, कृपया एशियन अमेरिकन कैंसर काय्रक्रम से 240-777-1409 पर अथवाChristine.liang@montgomerycountymd.gov.
कैंसर संसाधन कैंसर संसाधन
कैंसर पर अधिक जानकारी के लिए, कृपया निम्नलिखित वेबसाइटों को देखें:
अमेरिकन कैंसर सोसायटी
कैंसर नियंत्रण प्लानेट
राष्ट्रीय कैंसर संस्थान से कैंसर जानकारी
सेंटर टू रिड्यूस कैंसर हैल्थ डिस्पैरिटीज़
सीडीसी:जानकाडिस्पैसीडीडी अल्पसंख्यक कैंसर जागरुकता
सीडीसी:जानकाडिस्पैसीडीडी तथ्य पत्रक
इंटरकल्चरल कैंसर कौंसिल (आईसीसी)