|
|||||||
|
|
|||||||
![]() मोंटगोमेरी काउंटी में एशियन अमेरिकन को प्रभावित करने वाली स्वास्थ्य असमानताओं पर डाटा की उपलब्धता के अभाव ने एशियन अमेरिकन जनसंख्या की मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति के मूल्यांकन को मुश्किल काम बना दिया है। प्रारंभिक परियोजनाओं में से एक के रूप में, AAHI ने मोंटगोमेरी काउंटी में एशियन अमेरिकन उप-समूहों के स्वास्थ्य आवश्यकता मूल्यांकन के संचालन के लिए मेरीलैंड विश्वविद्यालय, सार्वजनिक और सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग की एक अनुसंधान टीम के साथ काम किया था। AAHI अपने एशियन अमेरिकन निवासियों विशेषकर वे जिनकी आमदनी कम है और जिनका बीमा नहीं है, की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के मूल्यांकन के लिए एक प्रारंभिक स्वास्थ्य आवश्यकता मूल्यांकन और डाटाबेस तैयार करने तथा स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंचने में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए वैकल्पिक तरीकों को खोजना चाहती थी। यह स्वास्थ्य आवश्यकता मूल्यांकन डाटाबेस AAHI को एक योजना तैयार करने और उसमें पुन: सुधार करने में मदद करेगा ताकि यह उन जरूरतों को पूरा कर सके। आवश्यक मूल्यांकन परियोजना में केंद्रित समूह और व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल हैं जिसमें सात प्रमुख एशियन अमेरिकन समुदायों (एशियन भारतीय, कंबोडियन, चीनी, फिलिपीनो, जापानी, कोरियन और वियतनामी) में से 61 स्थानीय एशियन अमेरिकन नागरिक तथा स्टेकहोल्डर्स सम्मिलित थे। साक्षात्कार प्रश्नों में सामुदायिक स्वास्थ्य मामले, उप-समूहों (वरिष्ठ और बच्चों सहित) से संबंधित मामले, बीमारी से संबंधित चिंताएं (जैसे कैंसर और हेपेटाइटिस बी), तथा सामुदायिक संसाधनों की उपलब्धता शामिल थी। परियोजनाओं में एशियन अमेरिकन समुदाय के निवासियों का सर्वेक्षण करना भी शामिल था। उपरोक्त समूहों में से प्रत्येक समुदाय से लगभग 50-59 लोग थे। सर्वेक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य स्थिति, स्वास्थ्य देखरेख तक पहुंच (स्वास्थ्य बीमा स्थिति के विकल्प का उपयोग करके), भाषा संबंधी बाधाओं, और मोंटगोमेरी काउंटी में एशियन समुदाय के लिए उपलब्ध सामुदायिक स्वास्थ्य संसाधनों को तय करना था। परियोजना के कुछ प्रारंभिक परिणामों के आधार पर, AAHI को काउंटी में एशियन अमेरिकनों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं की प्राथमिकता तय करने के लिए एक रणनीतिक योजना तैयार करनी है। इसके अलावा, AAHI परियोजना की सीमाओं से परिचित है। इसलिए, AAHI एशियन अमेरिकन जनसंख्या में भावी स्वास्थ्य डाटा एकत्रीकरण और मूल्यांकन को उन्नत करने के लिए इस प्रारंभिक परियोजना का इस्तेमाल करने की योजना बना रही है। AAHI स्वास्थ्य आवश्यकता मूल्यांकन परिणाम
|
|||||||
|
All content ©copyright Asian American Health Initiative, 2005
|