कार्यक्रम शीर्षावलोकन
कैंसर कार्यक्रम
हैपेटाइटिस बी कार्यक्रम
तंबाकू नियंत्रण

पृष्ठभूमि | उद्देश्य | लक्ष्य | कार्यक्रम विवरण

पृष्ठभूमि

पिछले कुछ वर्षों में अल्पसंख्यक जनसंख्या और संस्कृतियों तथा भाषाओं में बढ़ोतरी के कारण मोंटगोमेरी काउंटी सांस्कृतिक रूप से अधिक विविधतापूर्ण हो गई है, इसलिए काउंटी की बदलती जनसंख्या के लिए भाषायी और सांस्कृतिक रूप से अधिक उपयुक्त सेवाओं की आवश्यकता है। इन चुनौतियों के कारण, भाषायी और सांस्कृतिक बाधाओं को कम करने और आउटरीच तथा विविधतापूर्ण एशियन अमेरिकन उप-समूहों को शिक्षित करने में AAHI की मदद करने के लिए एक स्वास्थ्य संवर्धक कार्यक्रम तैयार किया गया था। AAHI द्विभाषी स्वास्थ्य संवर्धकों को प्रशिक्षित करती है ताकि बदले में वे अपने समुदायों में स्वास्थ्य शिक्षक बन सकेंगे।

उद्देश्य

स्वास्थ्य संवर्धक कार्यक्रम का उद्देश्य सांस्कृतिक और भाषायी दृष्टि से उपयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करके मोंटगोमेरी काउंटी में एशियन अमेरिकनों के लिए देखरेख तक पहुंच को बढ़ाकर स्वास्थ्य असमानताओं को दूर करने में मदद करना है।

लक्ष्य

  1. AAHI के कार्यक्रमों और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं तक एशियन अमेरिकनों की पहुंच को बढ़ाने के लिए द्विभाषी स्वास्थ्य संवर्धकों की भर्ती करना।
  2. द्विभाषी स्वास्थ्य संवर्धकों में स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न विषयों और कार्यक्रमों की जानकारी तथा समझ को बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण प्रदान करना।
  3. समुदाय में आउटरीच प्रयासों के साथ AAHI की मदद करना।
  4. स्वास्थ्य देखरेख में एशियन अमेरिकनों के समक्ष मौजूद सांस्कृतिक और भाषायी बाधाओं को कम करना।
  5. विभिन्न एशियन समुदायों में सहयोग और मज़बूत साझेदारी बनाने के लिए एशियन अमेरिकन स्वास्थ्य संवर्धकों के विविधतापूर्ण समूहों का एकीकरण करना।

कार्यक्रम का विवरण

एक स्वास्थ्य संवर्धक क्या है?

स्वास्थ्य संवर्धक कार्यक्रम को समझने के लिए, स्वास्थ्य संवर्धक की परिभाषा स्पष्ट होनी चाहिए। एक स्वास्थ्य संवर्धक ऐसा व्यक्ति है जो प्रशिक्षित है और जिससे एक सीमित कार्यक्षेत्र में स्वास्थ्य संवर्धन, शिक्षा और सेवा प्रदान करने की अपेक्षा की जाती है। वे उन समूहों में सांस्कृतिक और भाषायी बाधाओं को कम करने में मदद करेंगे जिन्हें इन कारणों से पर्याप्त स्वास्थ्य देखरेख से पारंपरकि रूप से वंचित कर दिया गया है।

प्रशिक्षण

स्वास्थ्य संवर्धक प्रशिक्षण सत्र सितंबर 2006

सभी स्वास्थ्य संवर्धक AAHI और इसके कार्यक्रमों के बारे में संपूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। उन्हें विभिन्न प्रकार कें कैंसर, ओस्टियोपोरोसिस, हेपेटाइटिस बी और डायबिटीज पर प्रारंभिक जानकारी होती है। स्वास्थ्य संवर्धकों को अन्य विषयों के साथ-साथ एचआईपीएए, रक्तचाप और आउटरीच रणनीतियों पर भी प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके अलावा, माइनॉरिटी आउटरीच एंड टेक्निकल एसिस्टेंस (एमओटीए) द्वारा प्रदान किए गए प्रशिक्षण भी प्राप्त करते हैं। ये प्रशिक्षण अफ्रीकन अमेरिकन स्वास्थ्य कार्यक्रम और लेटिनो स्वास्थ्य पहल के स्वास्थ्य संवर्धकों सहित सभी स्वास्थ्य संवर्धकों को एक साथ ले आते हैं। एमओटीए प्रशिक्षणों के विषयों में आउटरीच रणनीतियां और शिक्षा शामिल है जो सभी सांस्कृतिक अल्पसंख्यकों पर लागू होते हैं।

स्वास्थ्य संवर्धकों की जानकारी को बढ़ाने और कार्यक्रमों की सफलता के लिए, मासिक बैठकें आयोजित की जाती हैं। इससे AAHI को स्वास्थ्य संवर्धकों से फीडबैक प्राप्त करने और उन्हें अतिरिक्त प्रशिक्षण तथा जानकारी देने का मौका मिलता है।

स्वास्थ्य संवर्धक और AAHI

स्वास्थ्य संवर्धक समुदाय के लिए सामग्री का अनुवाद करते हैं

स्वास्थ्य संवर्धक कई प्रकार से AAHI की मदद करते हैं। प्रशिक्षित स्वास्थ्य संवर्धक आयोजनों में समुदाय के साथ आमने-सामने बात करके उन्हें शिक्षित कर सकते हैं, वे AAHI द्वारा प्रायोजित स्वास्थ्य मेलों और सम्मेलनों में भाग लेते हैं, और AAHI कर्मचारियों को सांस्कृतिक रूप से संवेदनशील उन मुद्दों पर शिक्षित करते हैं जिनसे विशेष तरीकों से निपटने की जरूरत है। स्वास्थ्य संवर्धक द्वारा AAHI के लिए किए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण कामों में से एक उसे अलग-थलग पड़े समुदायों में पहुंच प्रदान करना है। चूंकि स्वास्थ्य संवर्धक स्वयं समुदाय के सदस्य हैं, इसलिए वे AAHI और विभिन्न सामुदायिक अथवा विश्वास आधारित संगठनों के बीच संपर्क बना सकते हैं। जब एक स्वास्थ्य संवर्धक AAHI की कार्यप्रणाली को पूरी तरह समझ लेता है, तो वे इस लायक भी हो जाते हैं कि अपने दम पर AAHI के लिए स्वास्थ्य मेलों और स्वास्थ्य सम्मेलनों का आयोजन कर सकें। AAHI के कर्मचारी इन आउटरीच आयोजना में हमेशा उनके साथ होंगे। AAHI के लिए स्वास्थ्य संवर्धक एक महत्वपूर्ण कारक के रूप में काम करता है, क्योंकि काउंटी अनेक ऐसे संसाधनों को प्रस्तुत करती है जिन तक भाषा के कारण पहुंच नहीं बन पाती है। चूंकि सभी कर्मचारी और प्रदाता ग्राहकों से उनकी भाषा में बात नहीं कर सकते, इसलिए स्वास्थ्य संवर्धक रोगी और स्वास्थ्य कर्मचारियों के बीच अंतर को भरते हैं।

स्वास्थ्य संवर्धक समुदाय को रक्तचाप परीक्षण प्रदान करता है

स्वास्थ्य संवर्धक कार्यक्रम AAHI के कार्यों के लिए सफल और लाभदायक सिद्ध हुआ है। समुदाय के साथ प्रभावी सहयोग करने के लिए, AAHI आमतौर पर किसी समुदाय के मंदिरों, चर्चों और आयोजनों तक सीधे जाती है और स्वास्थ्य मेलों की मेज़बानी करती है। यही वे जगहें हैं जहां स्वस्थ्य संवर्धकों की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।

यदि आप स्वास्थ्य संवर्धक बनने के इच्छुक हैं अथवा AAHI के स्वास्थ्य संवर्धक कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं, तो कृपया AAHI से संपर्क करें अथवा स्वास्थ्य संवर्धक आवेदन-पत्र को भरें और 240.777.4564 पर फैक्स करें।

|

|

|

|