स्वास्थ्य मेले/सम्मेलन | पिछले आयोजन | सम्मेलन
स्वास्थ्य मेले/सेमीनार
AAHI विभिन्न एशियन अमेरिकन समुदायों में वर्ष भर स्वास्थ्य मेलों/सम्मेलनों का आयोजन और/अथवा भागीदारी करती है। AAHI के अगले आयोजन की जानकारी के लिए कृपया निम्नलिखित सूची देखें।
एशियन अमेरिकन हेल्थ इनिशियेटिव मोंटगोमेरी काउंटी, मैरीलैंड में विभिन्न एशियाई समुदायों के बीच कई प्रकार की अलग-अलग स्वास्थ्य गतिविधियों/आउटरीच आयोजनों का संचालन करता है। समुदाय और विश्वास-आधारित संगठनों के सहयोग से, ए.ए.एच.आई. इन स्वास्थ्य मेलों में समुदाय के सदस्यों को स्वास्थ्य शिक्षा और आरंभिक जांच की सेवाएं प्रदान करता है (समुदाय और विश्वास-आधारित संगठनों की सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें)।
द्विभाषीय स्वास्थ्य सहायकों की मदद से, ए.ए.एच.आई. सांस्कृतिक और भाषायी तरीके से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है। ए.ए.एच.आई. कैंसर, हेपेटाइटिस बी, डायबिटीज़, ऑस्टियोपोरोसिस, तंबाकू छोड़ने के बारे में शैक्षणिक सामग्रियां प्रदान करता है। सभी शैक्षणिक सामग्रियां अनूदित हैं और प्रत्येक जातीय समूह के लिए सांस्कृतिक और भाषीय रूप से उपयुक्त है। इसके अतिरिक्त, ए.ए.एच.आई. हड्डियों के घनत्व, कार्बन मोनोऑक्साइड, और रक्तचाप संबंधी आरंभिक जांच सेवाएं भी प्रदान करता है। मोंटगोमेरी काउंटी कैंसर क्रूसेड और वूमन'स कैंसर कंट्रोल प्रोग्राम के संयोजन में, ए.ए.एच.आई. चार लक्षित कैंसरों (स्तर, गर्भाशय, प्रोस्टेट और कोलोरेक्ट) की मुफ्त आरंभिक जांच के लिए पात्र मोंटगोमेरी कांउटी निवासियों की भर्ती करता है - (पात्रता आवश्यकताएं देखें)।
आगामी आयोजन
पिछले आयोजन
2007 आयोजन (पी.डी.एफ.)
2008 आयोजन (पी.डी.एफ.)
सम्मेलन
Asian American Health Conference 2006.
May 15th, 2008
Event: Hepatitis B Dinner Program
Time: 7PM - 9PM
Please click here for more information.
Asian American Health Conference 2009