कार्यक्रम शीर्षावलोकन
कैंसर कार्यक्रम
हैपेटाइटिस बी कार्यक्रम
तंबाकू नियंत्रण

 

विवरण | जनसांख्यिकी | मॉडल अल्पसंख्यक मिथक | सामाजिक-आर्थिक स्थिति/बीमा स्थिति
सांस्कृतिक भाषा बाधाएं/स्वास्थ्य देखरेख तक पहुंच | स्वास्थ्य असमानताएं

विवरण

*एशियन अमेरिकन स्वदेशी नहीं हैं। वे सुदूर पूर्व, दक्षिण-पूर्व एशिया और भारतीय उपमहाद्वीप के लगभग 52 विभिन्न एशियाई देशों से आए विविधतापूर्ण सांस्कृतिक समूह हैं। सभी एशियन अमेरिकनों में सामान्य विशेषताएं हैं जैसे सुदृढ़ पारिवारिक मूल्य, शिक्षा पर ज़ोर, परंपराओं को बनाए रखना और व्यक्तिगत संबंधों का आदर करना। हालांकि, एशियन अमेरिकन समूहों में भाषा और संस्कृति में अनेक भिन्नताएं भी हैं। वास्तव में, एशियन जनसंख्या में 800 से ज्यादा बोली जाने वाली भाषाएं और बोलियां हैं। लगभग 75 प्रतिशत एशियन अमेरिकन इंग्लिश के अलावा एक अन्य भाषा बोलते हैं। इसके अलावा, प्रत्येक एशियन उप-समूह में सांस्कृतिक, पारंपरिक और धार्मिक भिन्नताएं हैं। उनकी सामाजिक-आर्थिक विशेषताएं, भोजन की विस्तृत पसंद, खाना पकाने के तरीके, वेशभूषा, धार्मिक रीति-रिवाज़ और मनोरंजन के तरीके अलग-अलग हैं। जैसे-जैसे वे अपने जीवन-स्तर में सुधार करने की कोशिश करते हैं, उन्हें नई चुनौतियों और बाधाओं जैसे नाटकीय सांस्कृतिक सदमे, एक नई भाषा को बोलना सीखना, और अपने समुदायों से अलग-थलग पड़ जाना, का सामना करना पड़ता है। विशेष रूप से आप्रवासियों की युवा पीढ़ी की तुलना में पुरानी पीढ़ी को पश्चिमी तौर-तरीके अपनाने में ज्यादा कठिनाई होती है। इस असमानता से पीढ़ियों में अंतर पैदा हो जाता है।

जनसांख्यिकी

एशियन अमेरिकन यू.एस. में सबसे तेज़ी से बढ़ते हुए सांस्कृतिक/नस्लीय अल्पसंख्यक हैं जो 5.2 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि दर के साथ कुल यू.एस. जनसंख्या का 4.2 प्रतिशत है। यू.एस. जनगणना ब्यूरो को उम्मीद है कि 2050 तक एशियन अमेरिकनों की जनसंख्या 37.6 मिलियन हो जाएगी और अनुमान है कि यह यू.एस. जनसंख्या की 9.3 प्रतिशत होगी।
 

मोंटगोमेरी काउंटी में सबसे ज्यादा विविधतापूर्ण एशियन अमेरिकन जनसंख्या है। "एशियन अमेरिकन" शब्दों का आशय उन लोगों से है जिनकी पारिवारिक जड़ें एशिया महाद्वीप के अनेक देशों, सांस्कृतिक समूहों और संस्कृतियों में हैं: इनमें शामिल हैं: एशियन भारतीय, बंगलादेशी, भूटानी, बर्मी, कंबोडियन, चीनी, फिलिपीनो, ह्मांग, इंडोनेशियाई, जापानी, कोरियन, लाओटियन, मलयान, मिएन, नेपाली, पाकिस्तानी, सिक्ख, श्रीलंकाई, थाई और वियतनामी, लेकिन यह सूची यहीं तक सीमित नहीं है।

मॉडल अल्पसंख्यक मिथक

अनेक एशियन अमेरिकनों ने अच्छी शिक्षा और वित्तीय स्थिरता प्राप्त करने के अमेरिकी सपने को हासिल कर लिया है। इन कामयाब छवियों के कारण अनेक लोग मॉडल अल्पसंख्यक मिथक में विश्वास करने लगे हैं। मॉडल अल्पसंख्यक मिथक की कल्पना है कि सभी एशियन अमेरिकन ऊंची सामाजिक-आर्थिक स्थिति के साथ-साथ सुशिक्षित और स्वस्थ्य हैं। हालांकि, सच्चाई यह है कि एक मिलियन से ज्यादा एशियन अमेरिकन संघीय गरीबी स्तर पर या उससे नीचे गुज़ारा करते हैं, और वे स्वास्थ्य संबंधी अनेक समस्याओं से जूझ रहे हैं तथा आमतौर पर उनके पास स्वास्थ्य बीमा नहीं होता है।

सामाजिक-आर्थिक स्थिति/बीमा स्थिति

कमज़ोर सामाजिक-आर्थिक स्थिति एक प्रमुख बाधा है जो ज्यादातर एशियन अमेरिकनों को स्वास्थ्य बीमा लेने से रोकती है। एशियन अमेरिकनों में आमतौर पर भाषा दक्षता के साथ-साथ ऐसी नौकरी खोजने के लिए जरूरी कौशलों का अभाव है जो स्वास्थ्य बीमा की पेशकश करती हैं। इसके साथ ही, वे प्राइवेट स्वास्थ्य बीमा को वहन नहीं कर सकते अथवा वे मेडीकैड के लिए पात्र नहीं हैं। बुजुर्ग एशियन अमेरिकन जनसंख्या में भी स्वास्थ्य बीमा का अभाव है। अनेक बुजुर्ग नागरिक घटिया घरों में रहते हैं, और उनके पास सीमित अथवा कोई स्वास्थ्य बीमा नहीं है तथा स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं तक उनकी सीमित पहुंच है।

  • दो मिलियन एशियन अमेरिकनों का यू.एस. में बीमा नहीं है।
  • 18-64 वर्ष की उम्र के प्रत्येक पांच में से एक एशियन अमेरिकन के पास कोई स्वास्थ्य बीमा नहीं है अथवा वह पिछले वर्ष किसी समय बिना बीमा के रहा है।
  • एशियन अमेरिकनों में, 55 प्रतिशत कोरियन अमेरिकनों के बिना बीमा के होने की सबसे ज्यादा संभावना है। बिना बीमा वाले अन्य एशियन अमेरिकन समूहों का प्रतिशत है: 37 प्रतिशत वियतनामी, 18 प्रतिशत एशियन भारतीय, 16 प्रतिशत चीनी, 15 प्रतिशत फिलिपीनो और 4 प्रतिशत जापानी।

** स्रोत: प्रिंसटोन सर्वे रिसर्च एसोसिएट्स द्वारा संचालित कॉमनवेल्थ फंड 2001 स्वास्थ्य देखरेख गुणवत्ता सर्वेक्षण

सांस्कृतिक और भाषायी बाधाएं/स्वास्थ्य देखरेख तक पहुंच

एशियन अमेरिकन सांस्कृतिक और भाषायी बाधाओं का सामना करते हैं जो उन्हें उनके लिए उपलब्ध स्वास्थ्य देखरेख सेवाओं तक पहुंचने से हतोत्साहित करती अथवा रोकती है। बीमारियों से निपटने का एशियन अमेरिकनों का तरीका भी सामान्य जनसंख्या से बहुत अलग है। ज्यादातर मामलों में, सीमित इंग्लिश दक्षता वाले एशियन अमेरिकनों को यू.एस. स्वास्थ्य देखरेख सिस्टम को समझने और स्वास्थ्य देखरेख प्रदाताओं से बातचीत करने में दिक्कतें होती हैं। ज्यादातर एशियन अमेरिकनों का विश्वास है कि उनके डॉक्टर उनकी संस्कृति और मूल्यों को नहीं समझते हैं। अपनी देखरेख को ऊंचा आंकने और कुल जनसंख्या की तुलना में अपनी देखरेख के प्रति आश्वस्त होने की उनकी संभावना कम होती है। विविधतापूर्ण सांस्कृतिक मूल्य और बीमारियों के प्रति विश्वास भी किसी व्यक्ति को सही देखरेख प्राप्त करने से रोकते हैं। स्वास्थ्य देखरेख के प्रति इन पारंपरिक विचारों के कारण, एशियन अमेरिकन देखरेख के महत्व को समझने या उसके उद्देश्य को पहचानने या उसे प्राप्त करने की आवश्यकता को नहीं समझ पाते हैं। इन व्यवहारों की वजह से बीमारियों का निदान अंतिम चरणों में होता है जिसके कारण लाइलाज़ स्थितियां बन जाती हैं।

एशियन अमेरिकनों में स्वास्थ्य असमानताएं

ऊपर बताई गई अनेक वजहों से, एशियन अमेरिकन असंगत रूप से अनेक स्वास्थ्य असमानताओं से प्रभावित हैं। इन स्वास्थ्य असमानताओं के कुछ उदाहरण नीचे दिए गए हैं:

  1. कैंसर और हृदय संबंधी बीमारियां यू.एस. में एशियन अमेरिकन में मौत के दो प्रमुख कारण हैं।
  2. इस तथ्य के कारण कि एशियन अमेरिकन महिलाओं में कैंसर परीक्षणों की दर सबसे कम है और अन्य नस्लीय तथा सांस्कृतिक समूहों की तुलना में आमतौर पर अंतिम चरण में निदान कराती हैं, यू.एस. में एशियन अमेरिकन महिलाओं में मौत का प्रमुख कारण कैंसर है।
  3. हेपेटाइटिस बी एशियाई लोगों के लिए सबसे बड़ी स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक है। यू.एस. में एशियन अमेरिकनों की आधी से ज्यादा मौतें क्रॉनिक हेपेटाइटिस बी संक्रमण के कारण होती हैं। कॉकेशियन्स की तुलना में हेपेटाइटिस बी के कारण लीवर कैंसर से उनकी मौत होने की 3 से 13 गुणा अधिक संभावना होती है। अधिक विशिष्ट रूप में, कॉकेशियन्स की तुलना में चीनी अमेरिकन को लीवर कैंसर से मौत का 6 गुणा, कोरियन अमेरिकनों को 8 गुणा और वियतनामी अमेरिकनों को 13 गुणा अधिक खतरा है।
  4. एशियन अमेरिकन समुदाय में मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं बहुत ज्यादा ऊंची हैं, क्योंकि इसकी सेवाएं अपर्याप्त हैं। उदाहरण के लिए, 65 वर्ष से अधिक उम्र की एशियाई महिलाओं में उसी आयु समूह की अन्य जनसंख्या की तुलना में आत्महत्या की दर देश में सबसे ज्यादा है। अन्य सांस्कृतिक समूहों की लड़कियों की तुलना में एशियन अमेरिकन वयस्क लड़कियों में अवसाद के लक्षण सबसे ज्यादा पाए जाते हैं। इसके अलावा, अनेक दक्षिण-पूर्वी एशियाई शरणार्थियों को यूनाइटेड स्टेट्स में आने से पहले और बाद में अनुभव किए गए आघात से संबद्ध आघात-पश्चात् तनाव विकार (पीटीएसडी) का खतरा होता है।
  5. एशियन महिलाओं को ओस्टियोपोरोसिस होने का खतरा ज्यादा होता है। यह देखा गया है कि पश्चिमी जनसंख्या समूहों की तुलना में एशियाई महिलाओं में कैल्शियम (हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य पोषक-तत्व) की औसत खुराक आधी है। 90 प्रतिशत एशियन अमेरिकनों में दुग्ध उत्पादों के प्रति असहनीयता होती है अथवा वे डेयरी उत्पादों को आसानी से नहीं पचा सकते।
  6. अन्य सभी नस्लीय और सांस्कृतिक समूहों की तुलना में एशियन अमेरिकनों में टुबरोकुलोसिस (टीबी) की मौजूदगी काफी ज्यादा है।
  7. अन्य किसी नस्लीय और सांस्कृतिक समूह की तुलना में ग्रेड 7 से 12 तक के एशियन अमेरिकन युवाओं में धूम्रपान में सबसे ज्यादा वृद्धि हुई है।

** स्रोत: एशियन अमेरिकन्स एंड पेसिफिक आइलैंडर्स पर राष्ट्रपति का परामर्शदाता आयोग, स्वास्थ्य असमानताओं से निपटने वाले एशियन अमेरिकन ओर पेसिफिक आइलैंडर्स: एक अधिक स्वस्थ अमेरिका बनाने के लिए अवसर, 2003

|

|

|

|