कार्यक्रम शीर्षावलोकन
कैंसर कार्यक्रम
हैपेटाइटिस बी कार्यक्रम
तंबाकू नियंत्रण

पृष्ठभूमि | लक्ष्य | कर्मचारी | संचालन समिति

पृष्ठभूमि

Asian American Health Initiative (एशियन अमेरिकन स्वास्थ्य पहल , AAHI) को वित्त वर्ष 2005 में उन स्वास्थ्य असमानताओं को खत्म करने के लिए स्थापित और धन मुहैया कराया गया था जो एशियन अमेरिकनों और उनके गैर-एशियाई समकक्षों के मध्य मौजूद हैं। यह मोंटगोमेरी काउंटी स्वास्थ्य और मानव सेवाएं विभाग-अल्पसंख्यक और बहुसांस्कृतिक स्वास्थ्य कार्यालय का एक हिस्सा है। AAHI का उद्देश्य ऐसे उपयुक्त स्वास्थ्य कार्यक्रम तैयार करना है जो काउंटी में रहने वाले एशियन अमेरिकनों के विविधतापूर्ण समूहों की जरूरतों को पूरा कर सकें।

लक्ष्य

  1. एशियन अमेरिकन समुदाय में विभिन्न सांस्कृतिक समूहों की स्वास्थ्य स्थिति के गहराई से आंकड़े इकट्ठा करना, उनका विश्लेषण और रिपोर्टिंग करना।
  2. एशियन अमेरिकनों को उपलब्ध मौजूदा स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और उनमें सुधार करना।
  3. समुदाय में विभिन्न सांस्कृतिक समूहों की विशिष्ट जरूरतों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखरेख की उपलब्धता को सुनिश्चित करना।
  4. स्वास्थ्य देखरेख सेवाओं तक पहुंच और उनकी उपलब्धता के बारे में विभिन्न सांस्कृतिक समूहों को सूचित और शिक्षित करने के लिए अग्रणी कार्यक्रम प्रदान करना।
  5. बाधाओं को दूर करके यह सुनिश्चित करना कि एशियन अमेरिकन समुदाय में सभी सांस्कृतिक समूहों को स्वास्थ्य देखरेख में उनका उचित हिस्सा मिले।
 
AAHI staff with Governor Martin O'Malley County Executive Isaiah "Ike" Leggett with AAHI Staff

कर्मचारी

Julie Bawa(जूली बावा), एमपीएच
–कार्यक्रम प्रबन्धक
एशियाई अमेरिकन हैल्थ इनिशिएटिव
डिपार्टमेंट ऑफ हैल्थ एण्ड ह्यूमन सर्विसेज़
मोन्टगोमरी कांउटी, मैरीलैंड

जूली बावा ने मोन्टगोमरी कांउटी के डिपार्टमेंट ऑफ हैल्थ एण्ड ह्यूमन सर्विसेज़ के एशियाई अमेरिकन हैल्थ इनिशिएटिव (AAHI) के विकास में अथक प्रयास किया। AAHI के कार्यक्रम प्रबन्धक की अपने वर्तमान पद के अंतर्गत, सुश्री बावा द्वारा एशियाई अमरीकी समुदाय की आवश्यकताओं को पूरा करने वाले स्वास्थ्य कार्यक्रमों का विकास तथा कार्यान्वयन किया जाता है। वह AAHI के अंतर्गत सभी कार्यक्रमों की योजना बनाने, विकास, निर्देशन तथा मूल्याकंन के लिए उत्तरदायी है तथा वह वित्तीय प्रबन्धन की निगरानी भी करती हैं। इससे पूर्व सुश्री बावा ने मोन्टगोमरी कांउटी में उपेक्षित, निम्न आय समूह के एशियाई अमरीकियों के लिए कैंसर जागरुकता, शिक्षण तथा स्क्रीनिंग के लिए समन्वय तथा प्रबन्धन कार्य किया है।

सुश्री बावा विविध एशियाई अमरीकी समुदायों के साथ कार्य तथा सहयोग करने के संबंध में विस्तृत जानकारी तथा अनुभव रखती हैं। वह उन कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करती हैं जिनका उद्देश्य अंग्रेजी में सीमित कार्यकुशलता रखने वाले समुदायों के लिए सांस्कृतिक तथा भाषाई रूप से गुणवत्ता युक्त स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं तक पहुंच में वृद्धि करना है। सुश्री बावा अनेक राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय, तथा स्थानीय बोर्डों में भी कार्यरत हैं जो कि अल्पसंख्यक स्वास्थ्य तथा स्वास्थ्य संबंधी विसंगतियों को दूर करने के कार्य में लगे हुए हैं। उन्होंने अपनी स्नातक पूर्व डिग्री स्वास्थ्य तथा व्यवसाय प्रबन्धन दो विषयों के साथ पूरी की तथा नार्दर्न इलिनायस यूनिवर्सिटी से लोक स्वास्थ्य (पब्लिक हैल्थ) (एम.पी.एच) में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की।



Nouf Bazaz – कार्यक्रम समन्वयकर्ता,
एशियाई अमेरिकी स्वास्थ्य पहल कार्यक्रम।

नौफ बजाज एशियाई अमेरिकी स्वास्थ्य पहल के लिए कार्यक्रम समन्वयकर्ता हैं। वह हेपाटाईटिस- बी कार्यक्रम की देखभाल के लिए उत्तरदायी है तथा कार्यक्रम विकास, आउटरीच शिक्षा तथा स्वास्थ्य संवर्धक कार्यक्रमों में सहायता प्रदान करती हैं। AAHI के साथ काम करने से पूर्व, उन्होने वाशिंगटन डी सी में महिलाओं के सेवार्थ आधारभूत, समुदाय स्वास्थ्य संगठनों, यैंकटन सिओक्स रिजर्वेशन तथा भारतीय-प्रशासनाधीन कश्मीर में, जहां पर उन्होंने अपने वंशजों का पता लगाने का कार्य किया, के साथ कार्य किया है। उन्होंने आउटरीच, एडवोकेसी तथा हाल ही में स्वास्थ्य नीति और अनुसंधान के संबंध में मुस्लिम अमरीकी समुदाय के साथ कार्य किया है। नौफ बजाज ने वैश्विक लोग स्वास्थ्य में विशेषज्ञता के साथ अंतर्राष्ट्रीय मामलों में अपनी स्नातक डिग्री वाशिगंटन डी सी स्थित जार्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी से प्राप्त की।



Christine Liang – कार्यक्रम समन्वयकर्ता,
एशियाई अमेरिकन हैल्थ इनिशिएटिव–कैंसर कार्यक्रम

क्रिस्टाइन लिएंग एशियाई अमेरिकी स्वास्थ्य पहल के लिए कार्यक्रम समन्वयकर्ता हैं। वह विभिन्न प्रकार के कैंसरों के लिए शिक्षण तथा स्क्रीनिग विकल्पों को उपलब्ध कराते हुए कैंसर कार्यक्रम की देखभाल करने के लिए उत्तरदायी हैं। उन्हें यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैण्ड में एक समकक्ष संगठन में शेयर के ज़रिए यौन स्वास्थ्य तथा पुनर्जनन शिक्षा के साथ उनके पास शैक्षणिक आउटरीच का अनुभव है। क्रिस्टाइन ने न्यूरोबायोलॉजी तथा फिजियोलॉजी विषय में अपनी विज्ञान स्नातक डिग्री प्राप्त की।



Perry Chan –Senior Program Coordinator,
एशियाई अमेरिकन हैल्थ इनिशिएटिव

Perry Chan AAHI के कार्यक्रम सहायक हैं। वे तंबाकू नियंत्रण, डायबिटीज़ और ओस्टियोपोरोसिस कार्यक्रम की देखभाल के लिए जिम्मेदार हैं। एशियन अमेरिकनों में स्वास्थ्य संवर्धन और स्वास्थ्य असमानताओं को कम करने में उनकी जबरदस्त दिलचस्पी है। Perry ने मेरीलैंड विश्वविद्यालय से सामुदायिक स्वास्थ्य में विज्ञान स्नातक की डिग्री प्राप्त की है।





Roanne Calizo–Office Services Coordinator,
एशियाई अमेरिकन हैल्थ इनिशिएटिव

Roanne Calizo AAHI के कर्मचारियों को प्रशासनिक सहायता प्रदान करती हैं। उन्होंने मेरीलैंड विश्वविद्यालय से न्यूरोबॉयोलॉजी और फिजियोलॉजी में विज्ञान स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय में अपने पिछले काम से Roanne की पृष्ठभूमि सर्वाइकल कैंसर अनुसंधान की है। ट्यूटरिंग कंपनी के लिए एक अनुदेशक के रूप में उनका बच्चो के साथ काम करने का भी अनुभव है। विविधतापूर्ण एशियन अमेरिकन समुदाय के लिए विभिन्न अग्रणी कार्यक्रमों में हिस्सा लेने में उन्हें बहुत आनन्द मिलता है।



Anne Marie Poblador –आउटरीच समन्वयकर्ता,
एशियाई अमेरिकी स्वास्थ्य पहल

एशियाई अमेरिकी स्वास्थ्य पहल के लिए एन्ने मैरी पोब्लादोर आउटरीच समन्वयकर्ता हैं। वह स्वास्थ्य संवर्धक कार्यक्रम की देखभाल करने के लिए तथा आउटरीच कार्यकलापों के आयोजन में सहायता प्रदान करने के लिए उत्तरदायी हैं। AAHI के साथ कार्य करने से पूर्व, उन्होंने बोट प्यूपल एस ओ एस के साथ इंटर्नशिप की थी, जिसमें उन्होंने अनेक समुदाय परियोजनाओं पर कार्य किया। एन्ने मैरी ने अंतर्राष्ट्रीय मामलों में अपनी स्नातक डिग्री वाशिंगटन, डी सी में स्थित ट्रिनीटी यूनिवर्सिटी से प्राप्त की।

AAHI संचालन समिति:

AAHI संचालन समिति एशियन अमेरिकन समुदाय के विभिन्न सांस्कृतिक समूहों के स्टेकहोल्डर्स से मिलकर बनी है जो स्वास्थ्य असमानताओं को दूर करने के लिए AAHI के कार्यक्रमों का समर्थन, अनुशंसा और सहायता करते हैं। समिति के समर्पित सदस्य स्वास्थ्य देखरेख मामलों और/अथवा अपने समुदायों में विविधतापूर्ण विशेषज्ञता लाते हैं। इस समय, लगभग 16 सदस्य हैं, और AAHI अतिरिक्त सदस्यों की भर्ती कर रही है जो AAHI को अपने उद्देश्य और लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद कर सकें। 

 
Steering Committee Meeting May 2, 2007 AAHI Steering Committee with HHS Director Uma Ahluwalia

 

AAHI संचालन समिति
अध्यक्ष: Hoan Dang मैरीलैंड वियतनामीज म्यूचल एसोसिएशन (एमवीएमए) [Maryland Vietnamese Mutual Association (MVMA)]  
उपाध्यक्ष: Meng K. Lee चाईनीज़ कल्चर एण्ड कम्यूनिटी सर्विस सेन्टर (सीसीएसीसी) [Chinese Culture and Community Service Center (CCACC)]
सदस्य
  Anis Ahmed बंग्लादेशी कम्यूनिटी/मोन्टगोमरी कांउटी गवर्नमेंट (Bangladeshi Community/Montgomery County Government)
  Nerita Estampador, MD मोन्टगोमरी कांउटी गवर्नमेंट (Montgomery County Government )
  Wilbur Friedman Chapter आर्गेनाईजेशन ऑफ चाईनीज़ अमेरिकन्स, ग्रेटर वाशिंगटन डी.सी. चैप्टर (ओसीएडीसी) [Organization of Chinese Americans, Greater Washington D.C. Chapter (OCADC)]
  Paul Han, एमडी, एमपीएच मोन्टगोमरी कांउटी रेज़िडेन्ट (Montgomery County Resident)
  Harry Kwon, पीएचडी, एपीएच मोन्टगोमरी कांउटी रेज़िडेन्ट
  Thu Ha La बोट प्यूपल एसओएस (बीपीएसओएस) [Boat People SOS (BPSOS)]
  Felicitas Lacbawan, एमडी मोन्टगोमरी कांउटी रेज़िडेन्ट
  Michael Lin,  पीएचडी एशियन अमेरिकन पोलिटिक्ल एलायंस (एएपीए) [Asian American Political Alliance (AAPA)]
  Alvin Madarang, एमडी फिलीपाइन मेडिकल एसोसिएशन (Philippine Medical Association)
  Sam Mukherjee, पीएचडी एशियन इन्डियन्स फॉर कम्यूनिटी सर्विस, इंक (एआईसीएस) [Asian Indians for Community Service, Inc (AICS) ]
  Anthony Tran, MPH, MT मोन्टगोमरी कांउटी रेज़िडेन्ट
  Sovan Tun कम्बोडियन बुद्धिस्ट सोसाइटी, इंक (Cambodian Buddhist Society, Inc)
  Won Hyung Lee कोरियन कम्यूनिटी सर्विस सेंटर ( Korean Community Service Center)

यदि आप भविष्य में बैठकों में भाग लेने और/अथवा समिति के सदस्य बनने के इच्छुक हैं, तो कृपया AAHI से संपर्क करें।

पिछली बैठकों के कार्यवृत्त:

 

 

वित्त वर्ष 05 आर्काइव
वित्त वर्ष 06 आर्काइव
जुलाई 2006
अगस्त 2006


 


|

|

|

|